पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 400 से ज्यादा एथलीट

Ads

पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 400 से ज्यादा एथलीट

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:00 PM IST

अहमदाबाद, तीन जून (भाषा) पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में 60 से ज्यादा देशों के 400 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे जो बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रही है।

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के पहले चरण में अमेरिका, घाना, कीनिया, मलेशिया, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान समेत दुनिया भर के एथलीट हिस्सा लेंगे।

यह ऐतिहासिक चैंपियनशिप योगासन के विकास में एक अहम मोड़ है जो भारत के योग को दुनिया भर में प्रतिस्पर्धी खेल के तौर पर बदल रहा है और साथ ही ओलंपिक मूवमेंट में पहचान दिलाने का रास्ता भी मजबूत कर रहा है।

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 को खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, गुजरात खेल प्राधिकरण, गुजरात पर्यटन और गुजरात योगासन खेल संघ का समर्थन प्राप्त है।

मेजबान भारत 122 लोगों का दल उतारेगा जिसमें एथलीट छह वर्ग में मुकाबला करेंगे। ये एथलीट पांच दिन में व्यक्तितगत स्पर्धा और कलात्मक स्पर्धा में अपना कौशल दिखाएंगे और वैश्विक स्तर पर पहली बार एक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग प्रणाली शुरू की जाएगी जिससे पारदर्शिता, निरंतरता और जजों का स्तर बेहतर होगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर