नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) राष्ट्रीय डोप जांच लैब (एनडीटीएल) ने यहां श्री गुरु गोविंद सिंह ट्राइसेंटेनरी (एसजीटी) विश्वविद्यालय के साथ एक समझौते पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जो संयुक्त शोध पहल को आसान बनाएगा और स्वच्छ खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में सहायक होगा।
यह विश्वविद्यालय गुरुग्राम में है। एमओयू पर दोनों संस्थानों के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
खेल मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह साझेदारी विश्लेषणात्मक परीक्षण, डोपिंग रोधी विज्ञान, फॉरेंसिक विश्लेषण और स्वास्थ्य सेवा निदान से संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान पहलों, ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों तथा क्षमता-विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। ’’
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर