कुमार मंगलम बिड़ला आरएसएस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

Ads

कुमार मंगलम बिड़ला आरएसएस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 06:59 PM IST

नागपुर, तीन जून (भाषा) उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

आरएसएस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।

वार्षिक ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ 11 मई को रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में शुरू हुआ था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि देशभर से आरएसएस के लगभग 880 स्वयंसेवक इस शिविर में भाग ले रहे हैं, जिसमें सामाजिक जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश