MS Dhoni retirement News: क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया ये बड़ा खुलासा, कहा- ‘यह उनका अंतिम सत्र’

MS Dhoni retirement News: क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया ये बड़ा खुलासा, कहा- 'यह उनका अंतिम सत्र'

MS Dhoni retirement News: क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया ये बड़ा खुलासा, कहा-  ‘यह उनका अंतिम सत्र’

(MS Dhoni retirement News, Image Credit: MS Dhoni X)

Modified Date: March 14, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: March 14, 2026 3:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इरफान पठान ने कहा कि यह धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है
  • संजू सैमसन CSK में शामिल, धोनी मेंटोर की भूमिका निभा सकते हैं
  • CSK का लक्ष्य छठी ट्रॉफी जीतकर धोनी को विदाई देना

नयी दिल्ली: MS Dhoni retirement News भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना ​​है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में यह अंतिम सत्र हो सकता है। जैसे-जैसे 2026 का आईपीएल करीब आ रहा है, धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।

MS Dhoni News सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेकर अपनी टीम से जुड़ा है जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी इस बार खेल के मैदान पर कम दिखेंगे और वह मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभा सकते हैं। इरफान ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘धोनी के बिना सीएसके की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हो सकता है कि इस सत्र में हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखें। लेकिन उनके बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल शुरू होने के साथ ही हम धोनी को फिर से खेलते हुए देखने लगते हैं। इसका मतलब है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वह काफी फिट भी दिख रहे हैं।’’ यह 44 वर्षीय खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में सीएसके शिविर में शामिल हो चुका है और कप्तान रितुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। पठान ने कहा कि धोनी की भूमिका टीम का मार्गदर्शन करने और अगली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सत्र में धोनी सबको एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वो कितने मैच खेलेंगे। लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से काफी मदद मिलेगी।‘‘ पठान ने कहा, ‘‘इससे संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। रितुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। लेकिन इसके लिए दो या तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहीं पर धोनी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। मुझे उम्मीद है कि वह कुछ अंतर पैदा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी क्रम और क्या वे सभी मैच खेलेंगे, जैसे सवाल अब भी उठते रहेंगे। सीएसके का टीम प्रबंधन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। वे निश्चित रूप से छठी आईपीएल ट्रॉफी जीतकर उन्हें शानदार विदाई देने की कोशिश करेंगे।’’ धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं और 5,439 रन बनाए हैं। पिछले सत्र में उन्हें केवल डेथ ओवरों में ही बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। उन्होंने तब 13 पारियों में 196 रन बनाए थे।

सीएसके ने रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को देकर उनकी जगह संजू सैमसन को अपनी टीम से जोड़ा था। राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर भी नहीं हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ का मानना ​​है कि दो स्थापित बल्लेबाजों के जाने के बाद राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को अब जिम्मेदारी संभालनी होगी। बांगड़ ने कहा, ‘‘पहले उन्होंने जोस बटलर को जाने दिया और अब संजू सैमसन भी टीम में नहीं हैं। टीम के युवा बल्लेबाजों को ही अब आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालनी होगी।’’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चुनौती होगी और इसके अलावा उसके कप्तान पैट कमिंस की उपलब्धता को लेकर भी संशय बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘सनराइजर्स हैदराबाद को शुरू में कुछ मुश्किल मैच खेलने होंगे। यह कहना मुश्किल है कि पैट कमिंस पूरी तरह से खेलने के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए इसका इंतजार करना होगा क्योंकि वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं।’’ सनराइजर्स अपना पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसका सामना दो अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स से होगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।