मुंबई सिटी ने प्रांजल भूमिज का करार तीन साल के लिये बढ़ाया

मुंबई सिटी ने प्रांजल भूमिज का करार तीन साल के लिये बढ़ाया

मुंबई सिटी ने प्रांजल भूमिज का करार तीन साल के लिये बढ़ाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 9, 2021 9:58 am IST

मुंबई, नौ जून (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के वर्तमान चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने युवा फारवर्ड प्रांजल भूमिज का अनुबंध तीन साल के लिये बढ़ा दिया है।

मुंबई सिटी ने 2017 के आईएसएल ड्राफ्ट में प्रांजल को चुना था। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी पिछले चार साल से टीम का नियमित सदस्य है और अब तक क्लब की तरफ से 25 मैच खेल चुका है।

वह हाल में समाप्त हुए 2020—21 के सत्र में चार मैचों में खेले थे जिसमें एटीके मोहन बागान के खिलाफ फाइनल मैच भी शामिल है। इस मैच में सत्र में पहली बार उन्हें शुरुआती एकादश में जगह मिली थी।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में