हैदराबाद एफसी को हराकर मुंबई सिटी एफसी लीग शील्ड के करीब

हैदराबाद एफसी को हराकर मुंबई सिटी एफसी लीग शील्ड के करीब

हैदराबाद एफसी को हराकर मुंबई सिटी एफसी लीग शील्ड के करीब
Modified Date: April 1, 2024 / 10:45 pm IST
Published Date: April 1, 2024 10:45 pm IST

हैदराबाद, एक अप्रैल (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने सोमवार को यहां हैदराबाद एफसी को 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

इस जीत से मुंबई सिटी एफसी के 20 मैच में 44 अंक हो गए हैं। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे मोहन बागान सुपर जाइंट (19 मैच में 39 अंक) पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है।

मुंबई सिटी एफसी की ओर से विक्रम प्रताप सिंह और मेहताब सिंह ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि जॉर्ज परेरा डियाज ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल किया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में