मुंबई सिटी एफसी ने अमय रानावाडे के साथ चार साल का करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने अमय रानावाडे के साथ चार साल का करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने अमय रानावाडे के साथ चार साल का करार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 17, 2021 8:45 am IST

मुंबई , 17 जून ( भाषा ) इंडियन सुपर लीग चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी ने अमय रानावाडे का करार मई 2025 तक यानी चार साल के लिये बढा दिया है ।

अमय पहले डीएसके शिवाजियंस और मोहन बागान के साथ आई लीग में खेल चुके हैं । वहीं आईएसएल के दो सत्र में वह एफसी गोवा का हिस्सा थे ।उन्होंने 2020 . 21 में मुंबई सिटी एफसी के साथ अनुबंध किया था ।

पिछले सत्र में वह 20 मैच खेले जब टीम ने आइ्रएसएल लीग विनर्स शील्ड और आईएसएल खिताब जीता ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में