मुम्बई सिटी और जमशेदपुर एफसी का मैच 1-1 से बराबर छूटा
मुम्बई सिटी और जमशेदपुर एफसी का मैच 1-1 से बराबर छूटा
मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
इस तरह से जमशेदपुर एफसी को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है। उसकी टीम एक हार और एक ड्रॉ से दसवें स्थान पर है। मुंबई के एक जीत और दो ड्रा से पांच अंक है और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है ।
मैच का पहला गोल आठवें मिनट में आया, जब विंगर लल्लियांजुआला छंगटे ने कमाल की फिनिशिंग करते हुए मुम्बई सिटी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी।
नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वू ने 12वें मिनट में हैडर से गोल करके जमशेदपुर एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


