MI vs SRH Highlights: पुराने फॉर्म में लौटी मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से दी मात, दर्ज की तीसरी जीत
MI vs SRH Highlights: पुराने फॉर्म में लौटी मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से दी मात, दर्ज की तीसरी जीत

MI vs SRH Highlights
- 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट और फिर 26 गेंद में 36 रन की ताबड़तोड़ पारी।
- IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ये तीसरी जीत रही, प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती
- अब सनराइजर्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बचे हुए 7 में से 6 मुकाबले जीतने होंगे
मुंबई: MI vs SRH Highlights मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कम स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटकने के बाद 26 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से 36 रन की पारी खेली।
MI vs SRH Highlights मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच का सही आकलन किया और इसी के अनुकूल ढलते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मुश्किल पिच पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन ही बना सके। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर सत्र की तीसरी जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद दो जीत से तालिका में नौंवे स्थान पर है और अब उसे क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए बचे हुए सात में से छह में जीत दर्ज करनी होगी।
मुंबई को रोहित शर्मा (26 रन, तीन छक्के) और रेयान रिकलटन ने अच्छी शुरूआत कराते हुए 23 गेंद में 32 रन जोड़ दिए। रोहित के आउट होने के बाद जैक्स ने रिकलटन का अच्छा साथ निभाया। पर रिकलटन 31 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें पांच चौके जड़े थे। जैक्स और सूर्यकुमार यादव (26 रन, दो चौके, दो छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 52 रन की भागीदारी की।
कप्तान हार्दिक पंड्या नौ गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन पर पहुंचे। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा के नाबाद 21 रन से टीम लक्ष्य तक पहुंची। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को विकेट के अनुकूल ढलने में संघर्ष करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी में देर से लय हासिल की। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर अंत में स्कोर में इजाफा किया।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सटीक योजना बनाई जिसमें जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका। ट्रेंट बोल्ट ने फिर से अपनी यॉर्कर गेंद का फायदा उठाते हुए चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका जबकि विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। सनराइजर्स हैदराबाद को शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए।
Read More: #SarkarOnIBC24: बिहार में चुनाव..अपने-अपने दांव! दोनों गठबंधन में कौन होगा सीएम फेस?
पर पहले ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। अभिषेक का कैच पहली ही गेंद पर जैक्स ने छोड़ दिया जबकि चौथी गेंद पर कर्ण शर्मा भी ट्रैविस हेड का कैच लपकने में विफल रहे। अभिषेक ने पांचवें ओवर में चाहर की गेंदों पर तीन चौके जड़े, लेकिन वह लय में नहीं दिखे। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक राज अंगद बावा ने अभिषेक का कैच लपक लिया। तभी यह स्पष्ट हो गया था कि सनराइजर्स हैदराबाद को इस विकेट पर प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना होगा।
जैक्स ने इसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ईशान किशन का महत्वपूर्ण विकेट लिया जो मात्र दो रन पर स्टंप आउट हो गए। दूसरे छोर पर हेड खुलकर खेलने की पूरी कोशिश करने के बावजूद भी रन नहीं बना पाए। हेड 10वें ओवर में पंड्या की नो बॉल पर कैच आउट होने के बावजूद इसका फायदा उठाने में विफल रहे और 29 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने इतना दबदबा बनाया हुआ था कि मैच का पहला छक्का 18वें ओवर में लगा जो सनराइजर्स की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर रहा। इसमें हेनरिक क्लासेन (28 गेंद में 37 रन, तीन चौके और दो छकके) ने 21 रन बनाये जिससे चाहर (चार ओवर में 47 रन देकर कोई विकेट नहीं) के आंकड़े को खराब कर दिया। अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा ने पंड्या पर दो छक्के लगाए और पैट कमिंस ने एक छक्का लगाकर 22 रन बटोरे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुंबई इंडियंस ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by four wickets

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm