PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 203 रन बनाये, नमन धीर ने अंत में तूफानी पारी खेली
Mumbai Indians scored 203 runs for six wickets: अहमदाबाद में आईपीएल क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने …

Mumbai Indians scored 203 runs for six wickets, image source: ipl X
- आईपीएल क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस
- नमन धीर ने 17 गेंदों में 7 चौके के दम पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षाबाधित दूसरे क्वालीफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 203 रन बनाये । बारिश के कारण करीब सवा दो घंटे विलंब से शुरू हुए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया । मुंबई के लिये तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44 और नमन धीर ने 37 रन की पारी खेली ।
read more: भारत की कई अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की मार्गदर्शक कोच प्रतिमा का निधन
अहमदाबाद में आईपीएल क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ। रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन बेयरस्टो ने तेजी से रन बनाए। नमन धीर ने अंत में तूफानी पारी खेली।
read more: नेपाल सरकार ने राजशाही समर्थक आंदोलन की वजह से काठमांडू में प्रदर्शनों पर रोक लगाई
आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 4 चौके 3 छक्के के दम पर 44 रन की पारी खेली, जबकि 29 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के के दम पर तिलक वर्मा ने 44 रन ठोके।
जॉनी बेयरस्टो के नाम 24 गेंदों में 38 रन रहे, जबकि नमन धीर ने 17 गेंदों में 7 चौके के दम पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली। मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। पंजाब के लिए अजमतुल्ला ओमरजई ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।
वहीं इसके पहले जिस डर से कोलकाता के ईडन गार्डंस से प्लेऑफ के मैच और फाइनल अहमदाबाद ट्रांसफर किए गए वहीं हादसा क्वालिफायर-2 में हो गया। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला साढ़े सात बजे से शुरू होना था, लेकिन टॉस के ठीक बात झमाझम बारिश हुई और फैंस को 9:45 तक उदास नजरों से मैच शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।
हालांकि, जब मैच शुरू हुआ तो मुंबई इंडियंस के बेरहम बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में रनों की बारिश करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Mumbai Indians scored 203 runs for six wickets
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm