म्यांमा की महिला फुटबॉल टीम ने भारत को मैत्री मैच में 1-2 से हराया
म्यांमा की महिला फुटबॉल टीम ने भारत को मैत्री मैच में 1-2 से हराया
यांगून (म्यांमा) नौ जुलाई (भाषा) विन थेइंगी तुन और सान थाव थाव के गोल से म्यांमा की महिला फुटबॉल टीम ने मंगलवार को यहां मैत्री मैच में भारत को 2-1 से शिकस्त दी।
दोनों टीमें पांच साल के अंतराल पर एक-दूसरे का सामना कर रही थी। भारतीय घरेलू फुटबॉल में ओडिशा एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाली थेइंगी तुन ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर म्यांमा को बढ़त दिला दी।
क्लब टीम की उनकी साथी प्यारी खाखा ने 58वें मिनट में गोल कर भारत की वापसी करायी।
भारतीय टीम हालांकि म्यांमा को बढ़त लेने से ज्यादा देर नहीं रोक सकी। मे थेट मोन माइंट की फ्री किक को थाव थाव ने मैच के 74वें मिनट में गोल में बदल दिया।
म्यांमा के खिलाफ छह मैचों में यह भारत की पांचवीं हार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैत्री मुकाबला शुक्रवार को खेला जायेगा।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


