नागल विंस्टन सलेम ओपन से बाहर

नागल विंस्टन सलेम ओपन से बाहर

नागल विंस्टन सलेम ओपन से बाहर
Modified Date: August 19, 2024 / 03:02 pm IST
Published Date: August 19, 2024 3:02 pm IST

विंस्टन-सलेम (अमेरिका), 19 अगस्त (भाषा) भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल यहां पहले दौर में ही बोर्ना कोरिच से सीधे सेटों में हारकर एटीपी 250 प्रतियोगिता विंस्टन सलेम ओपन से बाहर हो गये।

नागल एक घंटे 10 मिनट तक चले मैच में क्रोएशियाई खिलाड़ी से 4-6, 2-6 से हार गए।

नागल मुकाबले में मिले एकमात्र ब्रेकप्वाइंट को बदलने में सफल रहे लेकिन इस बीच उन्होंने चार बार अपनी सर्विस गंवायी।

पुरुष युगल में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन दक्षिणेश्वर सुरेश ब्रिटेन के अपने जोड़ीदार लुका पॉव के साथ चुनौती पेश करेंगे।

अमेरिका में कॉलेज सर्किट में खेलने वाले दक्षिणेश्वर एकल मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। वह क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में अमेरिका के चौथी वरीयता प्राप्त लर्नर टीएन से 3-6, 4-6 से हार गए थे।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में