नागपुर आईटीएफ : सहजा क्वार्टरफाइनल में, श्रीवल्ली-वैदेही की जोड़ी सेमीफाइनल में
नागपुर आईटीएफ : सहजा क्वार्टरफाइनल में, श्रीवल्ली-वैदेही की जोड़ी सेमीफाइनल में
नागपुर, सात मार्च (भाषा) भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त सहजा यमलापल्ली ने गुरुवार को यहां डब्ल्यू35 नागपुर ओपन आईटीएफ प्रतियोगिता में युवा क्वालीफायर सोनल पाटिल को 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय सहजा का सामना कोरिया की डायोन बैक से होगा जिन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जापान की आयुमी कोशिशी को 6-0, 6-1 से मात दी।
युगल में श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति और वैदेही चौधरी ने स्वीडन की फैनी ओस्टलुंड और रूस की कैटरीना याशिना की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 7-6 से हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कोरिया की यियोनवू कु ने एकल में दिन का उलटफेर करते हुए रोमानिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त इरीना मारिया बारा को 6-4, 3-6, 6-1 से शिकस्त दी।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


