नामधारी एफसी ने दिल्ली एफसी से और आईजोल ने डेम्पो से गोलरहित ड्रॉ खेला

नामधारी एफसी ने दिल्ली एफसी से और आईजोल ने डेम्पो से गोलरहित ड्रॉ खेला

नामधारी एफसी ने दिल्ली एफसी से और आईजोल ने डेम्पो से गोलरहित ड्रॉ खेला
Modified Date: November 23, 2024 / 10:27 pm IST
Published Date: November 23, 2024 10:27 pm IST

श्री भैनी साहिब (पंजाब), 23 नवंबर (भाषा) नामधारी एफसी ने शनिवार को यहां आई लीग मुकाबले में 30 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद दिल्ली एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोका।

दिल्ली एफसी को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।

नामधारी एफसी ने दबदबा बनाया हुआ था लेकिन 61वें मिनट में उसे करारा झटका लगा जब एडो को दिल्ली के समीर बिनोंग को गिराने के कारण लाल कार्ड दिखाया गया जिससे टीम अब 10 खिलाड़ियों की हो गई।

दिन के दूसरे मैच में आईजोल में आईजोल एफसी और डेम्पो एससी के बीच भी मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में