कोविड-19 के डर से नापोली के खिलाड़ियों को इटली की टीम से बाहर किया गया

कोविड-19 के डर से नापोली के खिलाड़ियों को इटली की टीम से बाहर किया गया

कोविड-19 के डर से नापोली के खिलाड़ियों को इटली की टीम से बाहर किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 3, 2020 8:09 am IST

रोम, तीन अक्टूबर (एपी) कोरोना वायरस की चिंताओं के कारण अनुभवी फारवर्ड लोरेंजो इन्सिग्ने और उनकी घरेलू टीम नापोली के अन्य खिलाड़ियों को इटली के आगामी फुटबॉल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

नापोली के खिलाड़ी पिओट्र जेलिनस्कि और टीम के एक अन्य सदस्य को शुक्रवार को कोविड- 19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था। टीम ने पिछले सप्ताह मैच खेला था जिसमें लगभग 20 खिलाड़ी और सहयोगी दल के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है।

इटली की टीम बुधवार को मैत्री मैच में मोल्डोवा का सामना करेगी। टीम इसके बाद पोलैंड में 11 अक्टूबर को नेशंस लीग के मैच खेलेगी। इसके तीन दिन बाद बेर्गामों में उनका सामना नीदरलैंड से होगा।

इटली ग्रुप एक की तालिका में शीर्ष पर है।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में