नवनीत और दिनेश की जोड़ी ने लॉन बॉल्स में दर्ज की शानदार जीत

नवनीत और दिनेश की जोड़ी ने लॉन बॉल्स में दर्ज की शानदार जीत

नवनीत और दिनेश की जोड़ी ने लॉन बॉल्स में दर्ज की शानदार जीत
Modified Date: July 31, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: July 31, 2026 7:16 pm IST

ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा) भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल्स पुरुष युगल वर्ग की सेक्शनल प्ले स्पर्धा में फॉकलैंड आइलैंड्स के खिलाफ सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज की।

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और फॉकलैंड आइलैंड्स के इयान बार्न्स और ऑलिवर थॉम्पसन को 6–3 और 10–1 के स्कोर से आसानी से हराया।

इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। टीम ने लगातार चार जीत दर्ज की हैं और अब उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा जो ग्रुप का अंतिम अहम मैच होगा।

भारतीय जोड़ी सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनी हुई है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में