नवी मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) मुंबई इंडियंस ने नटाली साइवर ब्रंट (65 रन) के अर्धशतक की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 161 रन बनाए।
नटाली साइवर ब्रंट ने 43 गेंद की पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा अमनजोत कौर ने 38 रन और निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।
यूपी वॉरियर्स की शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और शोभना आशा को एक एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता