राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप : तमिलनाडु को पुरुष और रेलवे को महिला वर्ग का खिताब

Ads

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप : तमिलनाडु को पुरुष और रेलवे को महिला वर्ग का खिताब

  •  
  • Publish Date - April 10, 2022 / 09:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

चेन्नई, 10 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु ने मौजूदा चैंपियन पंजाब को 87-69 से हराकर रविवार को यहां 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

महिलाओं के वर्ग में रेलवे ने पूनम चतुर्वेदी के 26 अंकों की मदद से तेलंगाना को 131-82 से हराकर खिताब जीता।

तमिलनाडु पुरुषों के फाइनल में शुरू से हावी हो गया और मध्यांतर तक उसने 50-33 से 17 अंक की बढ़त बना रखी थी।

पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने रेलवे को 96-79 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। उसने केरल को 82-70 से पराजित किया।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द