Vaibhav Suryavanshi Today New Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी पारी.. वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ नया इतिहास.. तोड़ा सचिन और अफरीदी का रिकॉर्ड

Ads

Vaibhav Suryavanshi Today New Record: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़कर सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 11:20 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 11:37 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Today New Record || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • 15 साल की उम्र में ऐतिहासिक अर्धशतक।
  • सचिन तेंदुलकर और अफरीदी का रिकॉर्ड टूटा।
  • भारत ने टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

हरारे: टीम इंडिया के के सब कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर शुमार वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। (Vaibhav Suryavanshi Today New Record) महज 15 साल 118 दिन की उम्र में उन्होंने 18 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी जड़कर मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सचिन, अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 16 साल 213 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था। वही इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 16 साल 214 दिन की उम्र में पहली अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी बनाई थी।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी अब मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। (Vaibhav Suryavanshi Today New Record) इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम था। गुरबाज ने 17 साल 296 दिन की उम्र में यह अचीवमेंट हासिल किया था।

रैंक खिलाड़ी देश उम्र प्रारूप व मैच
1 वैभव सूर्यवंशी भारत 15 वर्ष 118 दिन टी20I बनाम ज़िम्बाब्वे (2026)
2 कुशल मल्ला नेपाल 15 वर्ष 340 दिन ODI बनाम अमेरिका (2020)
3 रोहित पौडेल नेपाल 16 वर्ष 146 दिन ODI बनाम यूएई (2019)
4 सचिन तेंदुलकर भारत 16 वर्ष 214 दिन टेस्ट बनाम इंग्लैंड (1989)
5 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 16 वर्ष 217 दिन ODI बनाम श्रीलंका (1996)

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारत को दिलाई शानदार जीत

वैभव की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 125 रन के लक्ष्य को 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 

वैभव सूर्यवंशी ने कौन-सा नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?

वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष 118 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाकर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा?

इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी ने भारत के सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच कैसे जीता?

वैभव सूर्यवंशी की तेज़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 125 रन का लक्ष्य 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।