नवीन कुमार के शानदार खेल से दिल्ली दबंग की तमिल थलाइवास पर करीबी जीत

नवीन कुमार के शानदार खेल से दिल्ली दबंग की तमिल थलाइवास पर करीबी जीत

नवीन कुमार के शानदार खेल से दिल्ली दबंग की तमिल थलाइवास पर करीबी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 12, 2022 9:44 pm IST

बेंगलुरू, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली दबंग ने नवीन कुमार के शानदार खेल से प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को यहां तमिल थलाइवास के खिलाफ 32-31 से रोमांचक जीत दर्ज की।

इस स्टार रेडर ने 13 अंक बनाये। अंतिम क्षणों में तमिल टीम ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन नवीन के प्रदर्शन से दिल्ली की टीम आखिर में जीत हासिल करने में सफल रही।

इस जीत से दिल्ली ने लीग चरण में शीर्ष दो में रहने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उसके 19 मैचों में 62 अंक हैं जबकि पटना पाइरेट्स 18 मैचों में 70 अंक लेकर शीर्ष पर है।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में