नीरज गोयत ने पेशेवर प्रतियोगिता शुरू करने के लिए आईआईएस से हाथ मिलाया

नीरज गोयत ने पेशेवर प्रतियोगिता शुरू करने के लिए आईआईएस से हाथ मिलाया

नीरज गोयत ने पेशेवर प्रतियोगिता शुरू करने के लिए आईआईएस से हाथ मिलाया
Modified Date: February 9, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: February 9, 2026 3:31 pm IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) अनुभवी भारतीय पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत ने देश के मुक्केबाजों के लिए ‘इंडिया नॉकआउट नाइट्स’ शुरू करने के इरादे से बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) के साथ हाथ मिलाया है। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से शुरू होगी।

तीन बार के डब्ल्यूबीसी एशियाई खिताब विजेता गोयत को इस पहल के लिए विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता निशांत देव का समर्थन मिला है जो अब पेशेवर सर्किट में खेलते हैं।

आयोजकों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘इंडिया नॉकआउट नाइट्स’ को कई शहरों पर आधारित पेशेवर मुक्केबाजी लीग के रूप में तैयार किया गया है जिसमें अलग-अलग वजन वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों को शामिल करते हुए नियमित ‘फाइट नाइट्स’ होंगी।

इसका प्रसारण गोयत के आधिकारिक चैनल के ज़रिए यूट्यूब पर किया जाएगा।

गोयत ने कहा, ‘‘मैंने एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज के सफर को जिया है। संघर्ष, अनिश्चितता, मंच की कमी देखी है। इंडिया नॉकआउट नाइट्स पर मुझे गहरा विश्वास है क्योंकि यह खिलाड़ियों को एक उचित मौका देता है।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में