नेरोका एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया, आठवें स्थान पर पहुंचा

नेरोका एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया, आठवें स्थान पर पहुंचा

नेरोका एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया, आठवें स्थान पर पहुंचा
Modified Date: March 5, 2023 / 10:23 pm IST
Published Date: March 5, 2023 10:23 pm IST

इम्फाल, पांच मार्च (भाषा) नेरोका एफसी ने रविवार को यहां माइकल कपूरवी और स्वीडन फर्नांडिज के गोल की मदद से मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से शिकस्त दी जिससे वह हीरो आई लीग तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया।

वहीं कोलकाता की टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग 10वें स्थान पर खिसक गयी।

रविवार को खत्म हुए मैचों के बाद आइजोल एफसी, नेरोका एफसी और राजस्थान यूनाईटेड सभी के 25 अंक हैं। इनके अंतिम मैचों से सुपर कप क्वालीफायर में खेलने का स्थान तय होगा।

हैदराबाद में एक अन्य आई लीग मैच में श्रीनिधी डेक्कन ने दो गोल पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रीयल कश्मीर से 2-2 से ड्रा खेला। श्रीनिधी डेक्कन 21 मैचों में 42 अंक से दूसरे स्थान पर जबकि रीयल कश्मीर 31 अंक से पांचवें स्थान पर बना हुआ है। दोनों टीमें सुपर कप के क्वालीफाइंग दौर में खेलेंगी।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में