न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप मैच में यूएई को 10 विकेट से रौंदा
न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप मैच में यूएई को 10 विकेट से रौंदा
चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 26 गेंद शेष रहते 10 विकेट से शिकस्त दी।
यूएई को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बना लिये।
टीम के लिए टिम सिफर्ट ( नाबाद 89) और फिन एलन (नाबाद 84) की जोड़ी ने 92 गेंद में 175 रन की साझेदारी के साथ जीत पक्की कर दी।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


