न्यूजीलैंड ने आयरलैंड पर रोमांचक जीत से अपनी उम्मीदें जीवंत रखी

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड पर रोमांचक जीत से अपनी उम्मीदें जीवंत रखी

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड पर रोमांचक जीत से अपनी उम्मीदें जीवंत रखी
Modified Date: June 20, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: June 20, 2026 9:34 am IST

साउथम्प्टन, 20 जून (एपी) न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को चार रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में खिताब बचाने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखा।

न्यूजीलैंड को खराब फील्डिंग के कारण वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले दो मैच गंवाने पड़े थे और उस पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था।

आयरलैंड के खिलाफ भी पहले बल्लेबाजी करते हुए इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 10 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान मेली केर (30), ब्रूक हालीडे (34), इजी शार्प (34) और सूजी बेट्स (नाबाद 19) के उपयोगी योगदान से वह छह विकेट पर 140 रन बनाने में सफल रहा। बेट्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

आयरलैंड कप्तान गैबी लुइस (53 गेंद पर 58) और ओर्ला प्रेन्डरगास्ट (53 गेंद पर 59) के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 136 रन ही बना पाया। आयरलैंड की यह लगातार तीसरी हार है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में