निकोल्स और रविंद्र ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला, बढ़त 194 रन तक पहुंचाई
निकोल्स और रविंद्र ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला, बढ़त 194 रन तक पहुंचाई
लंदन, 19 जून (एपी) हेनरी निकोल्स और रचिन रविंद्र ने शुक्रवार को द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ डटकर बल्लेबाजी की और पहली पारी में न्यूजीलैंड की बढ़त को और मजबूत किया।
तीसरे दिन चाय के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 25 ओवर में दो विकेट पर 94 रन था जिससे उसकी कुल बढ़त 194 रनों की थी।
निकोल्स 39 और रविंद्र 35 रन पर खेल रहे थे।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड 291 रन पर सिमट गया। इससे न्यूजीलैंड को 100 रन की बढ़त मिली।
एपी नमिता
नमिता

Facebook


