इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये वेस्टइंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये वेस्टइंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये वेस्टइंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 14, 2022 12:51 pm IST

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 14 मार्च (एपी) वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ केनसिंगटन ओवल में बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा रहा था।

वेस्टइंडीज टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने रविवार को कहा, ‘‘एंटीगा में पहला टेस्ट मैच काफी चुनौतीपूर्ण रहा था इसलिये हमने बारबाडोस में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये भी उन्हीं 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है। ’’

वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है :

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रुमाह बोनर, शामराह ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसफ, काइल मेयर्स, वीरासैमी पेरमॉल, एंडरसन फिलिप, केमार रोच और जेडन सील्स।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में