अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में अलकराज के सामने नॉरी की चुनौती

अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में अलकराज के सामने नॉरी की चुनौती

अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में अलकराज के सामने नॉरी की चुनौती
Modified Date: February 19, 2023 / 10:33 am IST
Published Date: February 19, 2023 10:33 am IST

ब्यूनस आयर्स, 19 फरवरी (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज अर्जेंटीना ओपन के सेमीफाइनल में बर्नबी जपाटा मिरालेस को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की जहां उनका सामना कैमरून नॉरी से होगा।

स्पेन के दो खिलाड़ियों के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को अलकाराज ने 6-2, 6-2 की आसान जीत दर्ज की। अलकाराज अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है।

फाइनल में उनके सामने दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी और दूसरी वरीयता प्राप्त नॉरी की चुनौती होगी। नॉरी ने एक अन्य सेमीफाइनल में  जुआन पाब्लो वरिलास को 7-6 (5), 6-4 से हराया।

नॉरी दुनिया ने रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी अलकाराज को अगस्त में सिनसिनाटी ओपन में हराया था है लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए चार मैचों में यह उनकी इकलौती जीत है।

एपी आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में