नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी ने आईएसएल में अपने अभियान का अंत मोहम्मडन स्पोर्टिंग पर जीत के साथ किया
नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी ने आईएसएल में अपने अभियान का अंत मोहम्मडन स्पोर्टिंग पर जीत के साथ किया
गुवाहाटी, 19 मई (भाषा) नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी ) ने मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग में अपने अभियान का अंत मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब पर 2-0 की जीत के साथ किया।
मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद निचली लीग में खिसक गई है।
विजेता टीम की ओर से जाइरो सेम्पेरियो और दिनेश सिंह सोराइशम ने गोल दागे।
इस जीत से एनईयूएफसी की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई और अपने अभियान का अंत 16 अंक के साथ किया।
मोहम्मडन एफसी की टीम अंतिम स्थान पर रही और उसने अपने अभियान का अंत तीन अंक के साथ किया और इस दौरान एक भी मैच नहीं जीत पाई।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


