नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 18, 2022 10:15 pm IST

मडगांव, 18 फरवरी (भाषा) नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को यहां बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया।

बेंगलुरू एफसी ने क्लीटन सिल्वा के 66वें मिनट में किये गये गोल से शुरुआती बढ़त बनायी लेकिन डेशोर्न ब्राउन (74वें) और लालडेनमाविया राल्टे (80वें मिनट) के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाईटेड आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहा।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड लंबे इंतजार के बाद मिली अपनी तीसरी जीत से 11 टीमों की अंक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। उसके 18 मैचों तीन जीत और चार ड्रा से 13 अंक हैं।

दूसरी तरफ अपनी छठी हार के कारण बेंगलुरू की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गयी है। वह 16 मैचों में 23 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में