नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने ओडिशा एफसी को हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने ओडिशा एफसी को हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने ओडिशा एफसी को हराया
Modified Date: November 3, 2024 / 08:17 pm IST
Published Date: November 3, 2024 8:17 pm IST

गुवाहाटी, तीन नवंबर (भाषा) अलादीन अजराई के शानदार दो गोल और गिलर्मो फर्नांडीज के गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के रोमांचक मैच में ओडिशा एफसी को 3-2 से हरा दिया।

ओडिशा के लिए हुगो बोमोस और डिएगो मौरिसियो ने गोल किये।

अजराई ने 12वें और 40वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

पर ओडिशा के लिए बोमोस ने 60वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के लिए फर्नांडिज ने 11 मिनट बाद तीसरा गोल दागा।

मौरिसियो ने 83वें मिनट में गोल कर ओडिशा के लिए हार का अंतर कम किया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में