नोस्कोवा ने कसातकिना को हराकर उलटफेर किया

नोस्कोवा ने कसातकिना को हराकर उलटफेर किया

नोस्कोवा ने कसातकिना को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: January 2, 2023 / 12:39 pm IST
Published Date: January 2, 2023 12:39 pm IST

एडिलेड, दो जनवरी (एपी) चेक गणराज्य की किशोरी लिंडा नोस्कोवा ने सोमवार को यहां रूस की आठवीं रैंकिंग की खिलाड़ी डारिया कसातकिना को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर 2023 सत्र का पहला उलटफेर करके एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विश्व में 102वीं रैंकिंग की 18 वर्षीय खिलाड़ी नोस्कोवा ने इस मैच में 6-3, 6-7(2), 6-3 से जीत दर्ज की। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत है।

चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी ने इससे पहले विश्व में 58वें नंबर की अन्ना कालिंस्काया और 43वें नंबर की अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी।

नोस्कोवा अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया की प्रिसिला होन और अमेरिकी क्वालीफायर क्लेयर लिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में