सिनर नहीं, फिर भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेलेगा इटली का एक खिलाड़ी

सिनर नहीं, फिर भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेलेगा इटली का एक खिलाड़ी

सिनर नहीं, फिर भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेलेगा इटली का एक खिलाड़ी
Modified Date: June 4, 2026 / 09:59 am IST
Published Date: June 4, 2026 9:59 am IST

पेरिस, चार जून (एपी) इटली का एक खिलाड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में खेलेगा और यह खिलाड़ी यानिक सिनर या लोरेंजो मुसेटी नहीं होगा।

फ्लेवियो कोबोली शुक्रवार को अपने हमवतन इतालवी खिलाड़ी माटेओ अर्नाल्डी के खिलाफ खेलेंगे। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलेंगे।

कोबोली ने फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया और अर्नाल्डी तब सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे जब इटली के एक अन्य खिलाड़ी मैटियो बेरेटिनी बाएं कूल्हे में चोट के कारण मैच के बीच से हट गए। उस समय अर्नाल्डी 7-5, 5-2 से आगे चल रहे थे।

कोबोली ने कहा, ‘‘यह इटली की टेनिस के लिए खुशी का पल है। हमें इतालवी टेनिस के लिए खुश होना चाहिए।’’

सिनर और मुसेटी दोनों एक साल पहले अंतिम चार में पहुंचे थे, लेकिन तब वे आमने-सामने नहीं थे। इस तरह से यह पहला अवसर होगा जब इटली के दो खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगे।

इटली के किसी खिलाड़ी ने आखिरी बार 50 साल पहले फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल का खिताब जीता था। इटली के एड्रियानो पनाटा 1976 में चैंपियन बने थे। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि इटली को फ्रेंच ओपन में नया पुरुष चैंपियन मिलता है या नहीं।

दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज़्वेरेव और 26वें वरीयता प्राप्त याकुब मेनसिक दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में