Share Market 04 June 2026: बाजार खुलने से पहले आया चौंकाने वाला संकेत! गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, लेकिन BHEL और सुजलॉन समेत ये स्टॉक्स बना सकते हैं कमाई का सुनहरा मौका!

Share Market 04 June 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रह सकती है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव दिख रहा है। BHEL, IndiGo, NBCC, Lenskart, GMR Airports, IEX, Indiabulls, JBM Auto, Aurobindo Pharma और Suzlon के शेयरों में आज खास हलचल देखने को मिल सकती है।

Share Market 04 June 2026: बाजार खुलने से पहले आया चौंकाने वाला संकेत! गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, लेकिन BHEL और सुजलॉन समेत ये स्टॉक्स बना सकते हैं कमाई का सुनहरा मौका!

(Share Market 04 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 4, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: June 4, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 16 अंक गिरा, बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत।
  • पश्चिम एशिया तनाव और FIIs की बिकवाली से निवेशकों में चिंता।
  • BHEL और NBCC को मिले नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर।

नई दिल्ली: Share Market 04 June 2026 in India: आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रहने की संभावना है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,316 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जो यह संकेत देता है कि बाजार खुलते समय निवेशकों का रूख थोड़ा कमजोर रह सकता है। बाजार पर कई वैश्विक और घरेलू कारणों का असर दिखाई दे रहा है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

BHEL, IndiGo और NBCC पर नजर

आज कुछ कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरों के कारण उनके शेयर चर्चा में रह सकते हैं। सरकारी कंपनी BHEL ने नाइजीरिया में एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी के साथ समझौता किया है। इस खबर का असर कंपनी के शेयर पर दिखाई दे सकता है। वहीं देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन IndiGo ने कुवैत के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण 4 जून दोपहर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। दूसरी ओर सरकारी निर्माण कंपनी NBCC को करीब 83.24 करोड़ रुपये के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। जिससे निवेशकों की नजर इस शेयर पर भी बनी रह सकती है।

Lenskart, GMR Airports और IEX में हलचल संभव

आईवियर कंपनी Lenskart में SoftBank ने अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच दिया है। ब्लॉक डील के जरिए करीब 2,873 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई है। इसी तरह GQG पार्टनर्स ने GMR Airports में अपनी 1.84 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,906 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन बड़े सौदों का असर दोनों कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। वहीं इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने मई 2026 में बिजली कारोबार में 18.6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है जो कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

Suzlon, JBM Auto और Aurobindo Pharma भी फोकस में

रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी Indiabulls ने 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। JBM Auto ने मई महीने में 157 इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री दर्ज की है जो कंपनी की बढ़ती मांग को दर्शाती है। फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने तेलंगाना में 1,200 करोड़ रुपये की नई बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू की है। वहीं Suzlon Energy ने अपने कारोबार का विस्तार कर खुद को एक व्यापक नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में विकसित करने की योजना का ऐलान किया है। इन सभी खबरों के चलते आज इन शेयरों में गतिविधि देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।