Cockroach Janta Party Delhi Press Conference : ‘कॉकरोच इज बैक’ के साथ लौटी CJP! 3 नए प्रवक्ताओं की एंट्री, पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर बोला बड़ा हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। पार्टी ने नए सोशल मीडिया अकाउंट के साथ वापसी की घोषणा की और 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करने की तैयारी का संकेत दिया।

Cockroach Janta Party Delhi Press Conference : ‘कॉकरोच इज बैक’ के साथ लौटी CJP! 3 नए प्रवक्ताओं की एंट्री, पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर बोला बड़ा हमला

Cockroach Janta Party Delhi Press Conference / Image Source ; x

Modified Date: June 4, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: June 4, 2026 8:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • CJP ने दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नए प्रवक्ताओं की घोषणा की
  • शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए
  • 6 जून को प्रदर्शन की तैयारी, छात्रों और युवाओं से जुड़ने की अपील

नई दिल्ली :Cockroach Janta Party Delhi Press Conference :  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. है। सोशल मीडिया हैंडल सस्पेंड होने के बाद पार्टी ने एक्स (X) पर ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नया अकाउंट बनाया है। इस दौरान CJP ने सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया। इन नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

क्या था प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुद्दा ?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ताओं ने NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। Abhijit Dipke CJP India Return CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन और सचिव के तबादले को महज दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों को बदलने से नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने से ही सुधार होगा। पार्टी इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत करने को तैयार है। इस मुहिम को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी ऑनलाइन समर्थन मिला है।

6 जून को भारत आएंगे अभिजीत

इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंच रहे हैं। NEET UG Protest Jantar Mantar वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ युवाओं की नाराजगी को दर्शाता है। CJP ने 6 जून को होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देशभर के छात्रों और युवाओं से अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.