राइफल और पिस्टल स्पर्धा के लिए आईएसएसएफ ‘बी’ जज कोर्स आयोजित कर रहा एनआरएआई

Ads

राइफल और पिस्टल स्पर्धा के लिए आईएसएसएफ ‘बी’ जज कोर्स आयोजित कर रहा एनआरएआई

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 05:02 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) 20 से 24 जून तक ताज सूरजकुंड में राइफल और पिस्टल स्पर्धा के लिए आईएसएसएफ ‘बी’ जज कोर्स आयोजित कर रहा है।

इस कोर्स में देश भर की अलग-अलग राज्य राइफल संघ और उससे जुड़ी इकाईयों के 31 तकनीकी अधिकारी शामिल हुए हैं।

इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसफ) के ताजा नियमों और मानकों के अनुसार अपनी आधिकारिक ड्यूटी से जुड़ी जानकारी और कौशल को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द