India W vs SA W T-20 Live || Image- ESPN Cricket File
मैनचेस्टर: भारत की महिला टीम के पास आज टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है। आज भारत का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी साउथ अफ्रीका के साथ है। (India W vs SA W T-20 Live) भारत ने अबतक अपने सभी 2 मुकाबले जीते है जबकि आज की जीत के साथ टीम अगले राउंड की मजबूत दावेदार हो जाएगी। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ऊपर है। उन्होंने पांच में से तीन मैचेज में जीत हासिल कर ली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बात करें पाकिस्तान की तो अपने लचर प्रदर्शन की वजह से महिला पाकिस्तानी टीम विश्वकप से बाहर हो गई है। इस टीम ने अपने दोनों प्रैक्टिस मैच भी गँवाए थी जबकि तीन मुकाबलों में भी उन्हें शिकस्त मिली। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मिली 23 रनों से हार के बाद उनके विश्वकप जीतने का ख्वाब टूट गया। इसी तरह नीदरलैंड भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम शामिल है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने जा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। 37 वर्षीय हरमनप्रीत पिछले 17 वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की अहम खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने साल 2009 में इंग्लैंड में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब उसी देश में वह अपने करियर का 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही हैं।
200 T20Is for India? There’ve been memories aplenty 💯 What’s your favourite Harmanpreet Kaur moment? pic.twitter.com/0P3qAMDrd6
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 21, 2026
भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने हरमनप्रीत की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं। (India W vs SA W T-20 Live) साल्वी ने कहा कि हरमनप्रीत ने अपने प्रदर्शन, अनुशासन और कार्यशैली से हमेशा उदाहरण पेश किया है। वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करती हैं, जिससे नई पीढ़ी को काफी लाभ मिलता है। उनके सुझाव और अनुभव कई खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा देने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि 200 टी20 मैच खेलना एक असाधारण उपलब्धि है और पूरी टीम इस ऐतिहासिक पल को लेकर उत्साहित है।
दक्षिण अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर क्लो ट्रायन ने भी हरमनप्रीत कौर की उपलब्धि की सराहना की। ट्रायन महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत के साथ खेल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 200 टी20 मैच खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। हरमनप्रीत ने वर्षों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल हैं। ट्रायन ने उम्मीद जताई कि हरमनप्रीत आगे भी लंबे समय तक क्रिकेट खेलती रहेंगी।
ग्रुप-ए में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर शानदार शुरुआत की है। (India W vs SA W T-20 Live) वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना किया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर वापसी की। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी का मानना है कि उस हार से टीम ने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि हार के बाद टीम ने अपनी कमजोरियों का विश्लेषण किया और उन पर काम किया। कैंप और अभ्यास सत्रों में उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया, जिसका फायदा टीम को अब मिल रहा है। (India W vs SA W T-20 Live) दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम भी पिछली सीरीज की सफलता से आत्मविश्वास से भरी हुई है। क्लो ट्रायन ने कहा कि यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है और उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।