Bareilly Love Couple Suicide/Photo Credit: AI
बरेली। Bareilly Love Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के लिए परिवार के विरोध करने पर एक युवा जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Bareilly Love Couple Suicide पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते यह कदम उठाया। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोपहर करीब 3:34 बजे सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव के एक खेत में दो लोगों ने जहर खा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आटा मांडा गांव की मेधा (19) और मकरंदपुर निवासी रिंकू (20) बेहोश पड़े थे। मेधा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
Bareilly Love Couple Suicide उन्होंने बताया कि रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किया गया, लेकिन शनिवार शाम इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिंकू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार ने रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में प्रेम संबंध का पहलू सामने आया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।