बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

Ads

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 04:36 PM IST

पटना, 21 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व किया और योग को दुनिया के लिए भारत का अमूल्य उपहार बताया।

पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित योग शिविर में मुख्यमंत्री के साथ निशांत कुमार समेत कई राज्य मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भाग लिया।

लोक भवन में भी एक योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आइए, संकल्प लें कि योग को प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, समृद्ध तथा विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योग शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति की इस महान धरोहर को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर है।’’

लोक भवन ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल