नूपुर को केएसएस स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन महिला वर्ग में स्वर्ण पदक

नूपुर को केएसएस स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन महिला वर्ग में स्वर्ण पदक

नूपुर को केएसएस स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन महिला वर्ग में स्वर्ण पदक
Modified Date: May 11, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: May 11, 2026 6:21 pm IST

भोपाल, 11 मई (भाषा) मध्य प्रदेश की नूपुर कुमरावत ने 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी (केएसएस) चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल प्रोन महिला स्पर्धा में सोमवार को यहां शीर्ष स्थान हासिल किया।

नूपुर ने 624.3 के स्कोर के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। ‘आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (सेना निशानेबाजी इकाई)’ की प्रिया 623.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की भक्ति भास्कर खामकर ने 622.2 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

तमिलनाडु की एम.ए. अक्षधा ऐश्वर्या ने 618.2 के प्रभावशाली स्कोर के साथ जूनियर महिला खिताब जीता। पंजाब की निमरत कौर बराड़ ने 617.7 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश की प्रथा राठौड़ ने 617.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में