ओडिशा एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया

ओडिशा एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया

ओडिशा एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया
Modified Date: October 22, 2024 / 10:01 pm IST
Published Date: October 22, 2024 10:01 pm IST

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर (भाषा) मोर्तदा फॉल के शानदार खेल से ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में मंगलवार को यहां ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

ईस्ट बंगाल की मौजूदा सत्र में यह छह मैचों में छठी हार है।

 ओडिशा के लिए भारतीय मूल के फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने 22वें और सेनेगल के मोर्तदा फॉल ने 69वें मिनट में गोल किए। फॉल को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ईस्ट बंगाल के लिए मैच का इकलौता गोल मध्यांतर से ठीक पहले दिमित्रियोस डायमेंटाकोस ने पेनल्टी किक पर किया। यह गोल हालांकि टीम को हार से बाचने के लिए काफी नहीं था।

ईस्ट बंगाल 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

ओडिशा एफसी पांच मैचों में दो जीत, एक ड्रा और दो हार से सात अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है।

भाषा आनन्द आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में