ओडिशा पुलिस ने माता रुकमणि एफसी को हराया

ओडिशा पुलिस ने माता रुकमणि एफसी को हराया

ओडिशा पुलिस ने माता रुकमणि एफसी को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 20, 2022 9:51 pm IST

भुवनेश्वर, 20 अप्रैल (भाषा) ओडिशा पुलिस ने बुधवार को यहां इंडियन वुमेन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में माता रुकमणि एफसी को 1-0 से हराया।

मैच का एकमात्र गोल ओडिशा पुलिस की तरफ से स्थानापन्न खिलाड़ी जस्मानी समद ने 84वें मिनट में किया जो निर्णायक साबित हुआ।

दिन के एक अन्य मैच में किकस्टार्ट ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए सर्वोदम को 7-0 से हराया। सर्वोदम की यह लगातार दूसरी हार है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में