ओलंपियन मनु भाकर ने परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक होने के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई

ओलंपियन मनु भाकर ने परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक होने के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई

ओलंपियन मनु भाकर ने परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक होने के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई
Modified Date: July 18, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:17 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक होने का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में निष्पक्ष अवसर मिलने का अधिकार है।

इस स्टार निशानेबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह मुद्दा राजनीति से कहीं बड़ा है और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए अधिक जवाबदेही की आवश्यकता है।

मनु ने लिखा, ‘‘इस समय बात हमारे देश के भविष्य से जुड़ी ज़िंदगियों की है। बात हम सबकी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक छात्रा हूं और एक समय हम सभी छात्र रहे हैं। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। ये कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि उनके मौलिक अधिकार हैं। ’’

जिन छात्रों और बच्चों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश का भविष्य बनने वाले थे। उनके सपनों, उनकी काबिलियत और उनके भविष्य की रक्षा की जानी चाहिए थी। ’’

मनु ने इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करने का मामला नहीं है। यह उन मुद्दों पर आवाज उठाने का समय है जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं जो शिक्षा, पर्यावरण, सुरक्षा और जवाबदेही हैं। ये ऐसे मुद्दे हैं जो हमारी सोच या विचारधारा से परे हम सभी को प्रभावित करते हैं। ’’

ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली इस निशानेबाज ने यह भी कहा कि छात्रों की पीड़ा देखकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। इसलिए छात्रों को इस तरह पीड़ित होते देखना बेहद दुखद है। हम उनके प्रति और अधिक जिम्मेदार हैं। हर बच्चे को ऐसा भविष्य मिलना चाहिए जहां वह बिना किसी डर के सीख सके, आगे बढ़ सके और अपने सपने पूरे कर सके। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में