ओलंपिक चैंपियन कैमरन मैकएवॉय ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल विश्व रिकॉर्ड बनाया
ओलंपिक चैंपियन कैमरन मैकएवॉय ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल विश्व रिकॉर्ड बनाया
शेनजेन (चीन), 21 मार्च (एपी) ओलंपिक और विश्व चैंपियन तैराक कैमरन मैकएवॉय ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को शेन्ज़ेन में चाइना ओपन में 20.88 सेकंड का समय दर्ज किया, जो ब्राजील के खिलाड़ी सेसार सिएलो के पिछले रिकॉर्ड से 0.03 सेकंड कम है।
सिएलो ने 2009 में तैराकी के तथाकथित ‘सुपर सूट’ युग के दौरान 20.91 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। बाद में इस तरह की प्रतियोगिताओं को बंद कर दिया गया था। इन प्रतियोगिता में खिलाड़ी की क्षमता बढ़ाई जाती थी जिसके कारण 2009 में लगभग 150 विश्व रिकॉर्ड टूट गए थे। इस तरह की प्रतियोगिताओं पर 2010 में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।
एपी
पंत नमिता
नमिता

Facebook


