नहीं होगी IPL-2019 की ओपनिंग सेरेमनी, पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दी जाएगी राशि

Ads

नहीं होगी IPL-2019 की ओपनिंग सेरेमनी, पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दी जाएगी राशि

  •  
  • Publish Date - February 22, 2019 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई का प्रशासन देखने के लिए गठित दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) ने फैसला किया है कि आईपीएल 2019 में उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी) नहीं किया जाएगा। बल्कि इस समारोह पर खर्च होने वाली राशि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दी जाएगी। आईपीएल का 12वां चरण 23 मार्च से शुरू होगा।

प्रशासक समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा कि हम इस बार आईपीएल में कोई उद्घाटन समारोह नहीं कराएंगे और इसके लिए जितना बजट रखा गया था, वह शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा। बता दें कि पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स 23 मार्च को आईपीएल के शुरूआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा।

यह भी पढ़ें : अधर में लटकी 26 कॉलेजों के छात्रों की पात्रता, ऐन परीक्षा के मौके पर छात्रों को पूरी करने होगी औपचारिकताएं 

बैठक में सीओए ने पाकिस्तान के खिलाफ इस साल 14 जून को होने वाले वनडे विश्व कप मुकाबले पर फिलहाल कोई भी फैसला नहीं लेने का निर्णय किया है। विनोद राय ने कहा कि बीसीसीआई इस बात के लिए आईसीसी को पत्र लिखेगा कि ऐसे देशों के साथ संबंध तोड़ दिए जाएं जो आतंक को पराश्रय दे रहे हों। मैच के संबंध में बढ़ती अटकलबाजियों को खत्म करने के लिए हुई बैठक में सीओए ने इस मामले पर बातचीत जरुर की, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया है।