ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में

ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में

ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 1, 2021 9:21 pm IST

न्यूयॉर्क, एक सितंबर ( एपी ) गत चैम्पियन नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जब उनकी प्रतिद्वंद्वी ने मेडिकल कारणों से दूसरे दौर का मुकाबला छोड़ दिया ।

ओसाका को सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से खेलना था ।

अब इसकी जगह 12वीं वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप और क्रिस्टीना कुसोवा के बीच मैच होगा ।

ओसाका ने पहले मैच में मैरी बुजकोवा को 6 . 4, 6 . 1 से हराया था । वह 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन में कोको गॉ से हारने के बाद ग्रैंडस्लैम में एक भी मैच नहीं हारी है । मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन बीच में छोड़ने के बाद उन्होंने विम्बलडन भी नहीं खेला था ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में