हमारा क्षेत्ररक्षण बेहतर हो सकता था, कई कैच छोड़े : गिल

हमारा क्षेत्ररक्षण बेहतर हो सकता था, कई कैच छोड़े : गिल

हमारा क्षेत्ररक्षण बेहतर हो सकता था, कई कैच छोड़े : गिल
Modified Date: May 17, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: May 17, 2026 12:09 am IST

कोलकाता, 16 मई (भाषा) गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों मिली हार के बाद कहा कि कई कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा।

केकेआर ने गुजरात टाइटन्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखा।

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘विकेट को देखते हुए 200 से 210 रन का स्कोर पार स्कोर लग रहा था। हमने कई सारे कैच छोड़े जिससे गेंदबाजों के लिए मुश्किल ही पैदा हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिच अच्छी थी। कोई-कोई गेंद रुककर आ रही थी। मुझे लगता है कि हम जहां तक पहुंचे, वह हमारे द्वारा बेहतरीन प्रयास था। ’’

गिल ने कहा कि क्षेत्ररक्षण उनके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी और चीज की चिंता नहीं है लेकिन हमारा क्षेत्ररक्षण बेहतर हो सकता था। हमने तीन बेहद आसान कैच ड्रॉप कर दिए और इसी वजह से इस मैच को जीतने के हकदार नहीं थे। ’’

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में