पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक का चोटिल, दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय

Ads

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक का चोटिल, दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 04:18 PM IST

लंदन, 28 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की पिंडली में खिंचाव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। उनके मौजूदा मैच में मैदान पर उतरने को लेकर संशय बना हुआ है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इमाम को टेस्ट के पहले दिन चोट लगी थी। बृहस्तपतिवार को शाम के सत्र के दौरान वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर भी रहे।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, “ पहले दिन के खेल के बाद में कराए गए जांच में पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है। इमाम का फिलहाल पाकिस्तान की मेडिकल टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है।”

बोर्ड ने आगे कहा कि टेस्ट मैच के शेष हिस्से में इमाम की भागीदारी उपचार के बाद उनके पूरी तरह स्वस्थ होने पर निर्भर करेगी।

इमाम ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में युवा बल्लेबाज अज़ान अवैस के साथ पाकिस्तान की पारी की शुरुआत की थी। पाकिस्तान को उस मुकाबले में पारी से हार का सामना करना पड़ा था

भाषा

आनन्द पंत

पंत

ताजा खबर