Mandla Murder News | Photo Credit: AI
मंडला: Mandla Murder News आज से सावन का पवित्र महीना खत्म हो रहा है और आज पूरे देश में भाई बहनों का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
Mandla Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिछिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद छोटे भाई ने फावड़े से मारकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों भाई के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है, पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।