Raksha Bandhan 2026 | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: Raksha Bandhan 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह के रिश्ते को समर्पित है।
Raksha Bandhan 2026 इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं जो भाई की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना का प्रतीक होती है। इसके बदले भाई बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।’’ मोदी ने कहा, ‘‘स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।’’
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/bfH7GRVwUe
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री ने भी दी बधाई
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा,’भाई-बहन के बीच अटूट प्यार और भरोसे के प्रतीक, रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।’