पाक टेस्ट कप्तान मसूद को आईसीसी के 25 साल के महान क्रिकेटरों की चयन ज्यूरी में शामिल किया गया
पाक टेस्ट कप्तान मसूद को आईसीसी के 25 साल के महान क्रिकेटरों की चयन ज्यूरी में शामिल किया गया
कराची, 18 मई (भाषा) आलोचनाओं से घिरे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा पिछले 25 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के चयन के लिए गठित जूरी में शामिल किया गया है।
मसूद इस जूरी में शामिल होने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम थे।
क्रिकेट जगत में मसूद की जूरी में शामिल होने की खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, लेकिन एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार उनके नाम की सिफारिश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की थी।
पीसीबी ने पिछले साल मसूद को ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों के निदेशक’ का पद देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह कप्तान के रूप में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा चक्र पूरा करना चाहते थे।
बांग्लादेश में चल रही टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान की टीम पर लगातार दूसरी हार का खतरा मंडरा रहा है और ऐसे में मसूद मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सूत्र के अनुसार, अपनी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और क्रिकेट अनुभव के कारण मसूद अब पीसीबी का पद स्वीकार कर सकते हैं।
आईसीसी जूरी में भारत के अजीत अगरकर, इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा और रवि शास्त्री सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
जूरी में डेविड गोवर, इयान बिशप, मार्क बाउचर, कार्लोस ब्रेथवेट, टॉम मूडी, ग्रेग चैपल, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, एंड्रयू फ्लावर, एलन डोनाल्ड, फाफ डु प्लेसी, डेनियल वेटोरी, रॉस टेलर, शेन वॉटसन, जोनाथन ट्रॉट, टिम साउथी और इयोन मॉर्गन भी शामिल हैं।
भाषा आनन्द मोना
मोना

Facebook


